उत्पाद विभाग ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बाद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। होली जैसे-जैसे करीब आ रहा है शराब तस्कर शराब की तस्करी और तेज कर दी है। शराब तस्कर किसी भी तरह से शराब की तस्करी करके होली की उपलक्ष्य पर बिहार में बेचे के लिए धड़ल्ले से शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग के टीम ने गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बाईपास के समीप से एक 16 चक्का की ट्रक से करीब 629 लीटर शराब के साथ दो लोगों की रफ्तार किया है।

ट्रक सवार लोग चंपारण के रहने वाले बताया जा रहे हैं

आपको बता दें कि गिरफ्तार दोनों शराब के साथ पकड़े गए ट्रक सवार लोग चंपारण के रहने वाले बताया जा रहे हैं। जिसमें ट्रक के चालक रितेश कुमार और मंटू कुमार शामिल है। दोनों ट्रक के केबिन के अंदर ऊपर तहखाना बनाकर शराब को छुपा कर रखे हुए थे। उत्पाद विभाग ने ट्रक और शराब को जब्त कर दिया है। उत्पाद विभाग ने जब्त शराब को बरामद की। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बारे में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार से बातचीत की गई।

यह भी देखें :

उत्पाद विभाग ने 2 लोगों को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा

पूर्ण रूप से शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर और बिहार सरकार की पुलिस और उत्पाद विभाग के बीच तू डाल-डाल तो मैं पात-पात का खेल चल रहा है। होली करीब आ गया है जिसको लेकर शराब तस्कर काफी सक्रिय हो गए हैं। शराब तस्कर दूसरे प्रदेशों से शराब की तस्करी करने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं बिहार सरकार की पुलिस और उत्पाद विभाग बिहार सरकार की शराबबंदी कानून को धरातल पर लाने के लिए और शराब तस्करों की मंसूबाह को नाकाम करने के लिए दिन रात एक कर दी है। वह हर संभव बिहार सरकार की पुलिस और उत्पाद विभाग कर रही है जिससे शराब की तस्करी को रोका जा सके।

Gopalganj Wine 2 22Scope News
उत्पाद विभाग ने 2 लोगों को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने इस घटना की दी जानकारी

इसी कड़ी में बिहार के गोपालगंज जिले के उत्पाद विभाग के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव के समीप से उत्पाद विभाग के टीम ने एक कार सवार हरियाणा के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में विकास कुमार और जनित कुमार शामिल है। उत्पाद विभाग ने कार से करीब 350 लीटर अंग्रेजी शराब भी जप्त किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्ष अमृतेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि होली का त्यौहार जैसे करीब आ रहा है शराब तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग के आंख में धूल झोंकने के लिए अलग-अलग तरह के हाथकंडे अपना कर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। लेकिन बिहार सरकार की पुलिस और उत्पाद विभाग शराब तस्करी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को यह सफलता मिला है।

यह भी पढ़े : शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 2 लोग को गिरफ्तार

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...

क्या JPSC प्री की परीक्षा में हुई गड़बड़ी? धनबाद से आई...

Dhanbad: झारखंड में आज बहुत बड़ा दिन था। आज JPSC पीटी की परीक्षा राज्यभर में आयोजित की गई। लेकिन झारखंड में कोई परीक्षा हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img