‘ऐसे कई टिकट राहुल गांधी के लिए कुर्बान’, टिकट कटने के बाद बोली Deepika Pandey Singh

रांची. टिकट कटने के बाद Deepika Pandey Singh की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा, ‘ऐसे कई टिकट राहुल गांधी जी के लिए कुर्बान’। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करते हुए, आगे भी, पार्टी की समर्पित सिपाही का कर्तव्य निभाते चलना है। गोड्डा की जनता ने पीछे तीन चार दिनो में जो स्नेह और भरोसा बरसाया, वो मैं कभी नहीं भूलूंगी और आजीवन आभारी रहूंगी।’

Deepika Pandey Singh का टिकट कटा

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कल अपने प्रत्याशियों एक और सूची जारी की थी। इसमें पार्टी ने 11 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इसमें दो सीट झारखंड की भी थी, जिनमें गोड्डा सीट पर कांग्रेस ने Deepika Pandey Singh का टिकट काटकर प्रदीप यादव को दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। इसके बाद इस सीट पर कांग्रेस में जमकर विवाद खड़ा हो गया था। इस सीट से दीपिका सिंह को टिकट मिलने के बाद लगातार विरोध हो रहा था। इसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर प्रत्याशी बदल दिया।

वास्तु विहार एड 24 22Scope News

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...