GAYA में सड़क किनारे युवक का शव हुआ बरामद, परिजनों ने कहा प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

गया: गया में पीट कर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव गया बोधगया सड़क मार्ग पर हरिओ के पास सड़क किनारे से बरामद हुई है। मृतक के परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे हैं। मरिक की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के गांगो बिगहा निवासी विनोद कुमार यादव का पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतक के पिता ने बताया कि मृतक मालवाहक ऑटो चालक था। बीते 21 अप्रैल को मानपुर में किसी ने फोन कर उसे बुलाया था फिर अगले दिन दोपहर तक उससे बात नहीं हो सकी। इस बीच उसका मोबाइल बंद बता रहा था। और शाम में उसका शव सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया।

परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में इसकी हत्या किसी ने हॉकी स्टिक और रॉड से पीट कर दी है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि हत्या में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर PAPPU YADAV का पलटवार, कहा ‘जो बोलना है बोलें, जनता सब देख रही’

GAYA GAYA GAYA

GAYA

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...