Advertisment

प्रेम-प्रसंग में युवक को गोली मारकर हत्या, शव को फेंका

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर प्रेम-प्रसंग में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर शव को बहियार में फेंक दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वही इस हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के शकरपुर बखड्डा बहियार की है। मृतक युवक की पहचान कटिहार जिले के रहने वाले ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र रमेश पासवान के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि शंकरपुर बखड्डा में एक महिला के साथ रमेश पासवान की प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी ने रमेश पासवान को फोन कर बुलाया। फिर बाद में रमेश पासवान को निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर शव बहियार में फेंक दिया। वहीं इस हत्या में शामिल आरोपी को देसी कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार पुलिस ने कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि जब इस बहियार में शौच करने के लिए आए तो देखा एक अज्ञात व्यक्ति का लाश पड़ा हुआ है। तभी इसकी सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी।

मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल किया तो उसकी पहचान कटिहार जिले के रहने वाले ब्रह्मदेव पासवान का पुत्र रमेश पासवान के रूप में की गई है। वही मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया है कि दो दिन पहले रमेश पासवान को किसी ने फ़ोन कर के बुलाया और उसके निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद शव को बहियार में फेंक दिया है। इस मामले में उन्होंने बताया कि प्रेम-प्रसंग में ही रमेश पासवान के गोली मारकर हत्या हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मौत की सूचना मृतक रमेश पासवान के परिजनों को दे दी गई है।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शंकरपुर बखड्डा निवासी एक युवक टुनटुन कुंवर उर्फ नोन रोटी को पूछताछ हेतू पुलिस हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में टुनटुन ने बताया कि उसकी शादी कटिहार जिले के काढ़ागोला जौनिया गांव में दस वर्ष पूर्व पूर्व हुई थी। उसी गांव का एक युवक़ रमेश पासवान उसके यहां आता जाता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रमेश पासवान से उसके पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी से खफा होकर टुनटुन कुवंर ने उसकी हत्या गोली मारकर कर दी। टुनटुन कुवंर के निशानदेही पर शव भी बरामद हुआ। जिस हथियार से गोली मारा गया वह देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। हालांकि मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। जिस हथियार से हत्या हुई है हथियार भी बरामद किया गया है अनुसंधान किया जा रहा है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...