प्रेम प्रसंग मे युवक की गोली मार कर हत्या, प्रेमिका ने बुला कर परिजनों से पिटवाया , हाथ पैर बांधकर मारी गोली 

प्रेम प्रसंग मे युवक की गोली मार कर हत्या, प्रेमिका ने बुला कर परिजनों से पिटवाया , हाथ पैर बांधकर मारी गोली 

गयाजी : प्रेम प्रसंग मामले में युवक की हत्या की खबर है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि संजय को उसकी प्रेमिका ने फोन कर बुलाया था,जैसे ही संजय प्रेमिका के बताएं जगह पर पहुंचा तो उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया, और उसको हाथ पैर बांधकर उसे गोली मार दी।

गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए युवक के गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

मृतक ने पहले ही युवती के साथ भाग कर शादी की थी, मोबाईल लौटाने के बहाने बुलाया था

मृतक संजय कुमार अपने भाई के साथ बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता था, कुछ दिन पहले संजय अपने प्रेमिका को लेकर भाग गया था और उससे शादी कर ली थी हालांकि बाद मे वह अपने गांव लौटा था जिसके बाद लड़की भी अपने घर चली गई थी। जिसके बाद तनाव चल रहा था,वही आज सुबह संजय की प्रेमिका ने उसे फोन कर कहा कि तुमने जो मोबाइल मुझे दिया है उसे आकर वापस ले लो, संजय जैसे ही प्रेमिका के बुलाई जगह पर पहुंचा वहां पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसका हाथ पैर बांध दिया उसके पिटाई कर दी और फिर उसे गोली मार दिया, मारने वालो मे लड़की के भाई, बहनोई और भगना बताया जाता है।

गोली की आवाज पर पहुँचे ग्रामीणों ने पहुँचाया अस्पताल

गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी भाग खड़े हुए, वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े : नीतीश ने किया ट्वीट, लिखा- राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार मिले, शुरू से है यही प्रथामिकता

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...