PAWAN SINGH को खेसारी लाल ने दी अग्रिम बधाई, कहा बिहार के विकास की करें बात

पटना: पूरे देश लोकसभा चुनाव को लेकर गहमागमी है और बिहार में भी राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। इस बीच मंगलवार को भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने खेसारी लाल से पवन सिंह के चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बड़े भाई हैं, मेरी शुभकामना है और मेरी जहां जो मदद की जरूरत होगी मैं खड़ा भी रहूंगा।

मैं चाहूंगा कि वे जीतकर संसद पहुंचें और अपने लोग, अपनी भाषा और अपने राज्य के विकास का मुद्दा उठायें। बिहार के विकास के लिए काम करें। इसके साथ ही खेसारी लाल ने कहा कि जो भी लोग चुनावी मैदान में हैं सबके लिए मेरी शुभकामना है कि वे जीतें और बिहार के विकास पर ध्यान दें। मैं जबसे देख रहा हूं कई नेता आए और बड़े नेता बन गए लेकिन बिहार को बदलते नहीं देखा। कष्ट हमें होता है, दुःख हम झेलते हैं किसी नेता को न तो कष्ट है न वे दुःख झेलते हैं।

मैं चाहता हूं कि जो भी नेता जीत कर जाते हैं वे इस बार बिहार के विकास के लिए काम करें और बिहार को आगे बढ़ाएं। वहीं खेसारी लाल ने एनडीए के 400 पार के दावा पर कहा कि ये राजनीतिक बातें हैं और मैं राजनीति में नहीं हूं कि 400 या 800 पार की बात करूं। जो भी हों बस बिहार का विकास करें।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP के पूर्व सांसद ने मंगल पांडेय पर लगाया आरोप, कहा ‘वे नहीं चाहते थे कि…’

PAWAN SINGH PAWAN SINGH PAWAN SINGH

PAWAN SINGH

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...