तेज प्रताप का RJD उम्मीदवार पर तंज, कहा- ‘कौन सा जॉब देंगे खेसारी लाल – नाचने वाला?’

पटना : जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार व भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर तंज किया है। मीडिया ने सवाल किया कि खेसारी लाल यादव कह रहे हैं कि महागठबंधन के लोग दो करोड़ रोजगार देंगे, इस पर तेज प्रताप ने कहा कि ‘कौन सा जॉब देंगे खेसारी लाल, नाचने वाला? एनडीए के घोषणापत्र में एक करोड़ रोजगार देने के वादे पर उन्होंने कहा कि अभी तो चुनाव चल रहा है, देख लेते हैं क्या होता है।

DIARCH Group 22Scope News

चुनाव के बीच चर्चा में ‘नाचने वाला’ शब्द

आपको बता दें कि बिहार के चुनावी माहौल में ‘नाचने वाला’ शब्द चर्चा में है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि राजद को कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो उन्होंने एक ‘नाचने वाले’ को भेज दिया। विपक्ष ने सम्राट चौधरी के बयान की आलोचना की। बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। मनोज तिवारी खुद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं।

यह भी पढ़े : बिक्रम में तेज प्रताप की जनशक्ति रैली, अजीत के समर्थन में मांगे वोट, कहा- अब बदलाव चाहती है जनता

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...