भोजपुरी ACTOR खेसारी लाल करेंगे पवन सिंह का प्रचार, कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और इस बीच भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पटना पहुंचे। पटना में खेसारी लाल यादव ने पत्रकारों से बात चीत की। खेसारी लाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम कलाकार हैं और हमारे लिए कोई लहर नहीं होता है। उसके लिए जनता ही उसका लहार होता है। वहीं पवन सिंह के मामले में पूछे जाने पर खेसारी लाल ने कहा कि बिहार की जनता उनके साथ है। वे बिहार के शेर हैं, बिहार के राजा हैं और वे मुझे पूरा विश्वास है कि वे जीतेंगे।

वहीं खेसारी लाल के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने भोजपुरी भाषा के लिए हमेशा सबसे बड़ा किया है। उनके लिए हमारा हर स्तर पर सहयोग साथ है। पत्रकारों जब पूछा कि वे लंबे समय से भाजपा में थे और अब उन्हें पार्टी ने निकाल दिया है तो खेसारी लाल ने कहा कि एक कलाकार के लिए कोई पार्टी नहीं होती। किसी पार्टी के भरोसे जोर नहीं आजमाते हैं, वे शेर आदमी हैं।

वहीं पवन सिंह के प्रचार में काराकाट जाने के सवाल पर खेसारी लाल ने कहा कि हां हम काराकाट जा रहे हैं और रोड शो, हेलीकॉप्टर शो जो भी होना होगा सब होगा। वहीं पवन सिंह को अकेला छोड़ देने के मामले में उन्होंने कहा कि वे अकेले नहीं हैं लेकिन वे अकेला भी काफी हैं। पवन सिंह जीत कर जायेंगे इतना मुझे विश्वास है। पवन सिंह कोई नेता नहीं हैं वे बेटा हैं। बेटा और नेता में फर्क होता है।

तेजस्वी के बयान की इतिहास बिहार बदलेगा तो खेसारी लाल यादव ने कहा कि बिल्कुल बदलना चाहिए। हम तो कलाकार हैं और अपने माध्यम से जो कर सकते हैं करते हैं। बिहार को बदलना है या नहीं, ये नेताओं का काम है हमारा नहीं। खेसारी लाल यादव के भविष्य में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं खुद अपनी भाषा के लिए लड़ रहा हूं। सब अगर राजनीति में ही आ जायेंगे तो भाषा के लिए कौन लड़ेगा। मुझे इधर काहे फंसा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD सरकार में क्या नौकरी दी थी सब जानता है, 4 जून को आ जायेगा फैसला

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

ACTOR ACTOR ACTOR

ACTOR ACTOR

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...