इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो 500 में मिलेगा गैस सिलिंडर, सुल्तानगंज में तेजस्वी ने की घोषणा

भागलपुर: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचे। सुल्तानगंज में तेजस्वी ने इंडिया गठबंधन के भागलपुर प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण के पक्ष में मतदान की अपील की। सुल्तानगंज में तेजस्वी के साथ जनसभा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। जनसभा के दौरान तेजस्वी और मुकेश सहनी दोनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा पर हमलावर रहे।

वहीं तेजस्वी यादव ने सुल्तानगंज में घोषणा की कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम बिहार में 200 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे, देश के एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, गैस सिलिंडर का दाम 500 रुपया कर देंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही लोग कोई काम नहीं कर रहे। वे सिर्फ मुझे गाली देने में लगे हुए हैं। जनसभा में मुकेश सहनी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे और कहा कि मछली हम खाते हैं लेकिन कांटा भाजपा को लगता है।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JDU-BJP पर हमलावर रहे तेजस्वी, कहा ‘लालटेन से नहीं तो क्या फूल से मोबाइल होगा चार्ज?’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

500 500

500

FJCCI Election 2026: 13 सितंबर को होगा चेंबर चुनाव, 31 अगस्त...

FJCCI चुनाव की तारीख तय होते ही कारोबारी संगठन में सरगर्मी बढ़ गई है। 13 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि 31 अगस्त से 1...

JSSC CGL Paper Leak: CID ने अभय तिवारी से की लंबी...

 JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने अभय तिवारी से पूछताछ की। जांच में 16 अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने और 12 लाख रुपये...

Jharkhand Land Mutation: झारखंड में 65,556 दाखिल-खारिज मामले लंबित, निपटाये मामलों...

झारखंड में दाखिल-खारिज के 65,556 मामले लंबित हैं। अब तक 12.31 लाख मामलों का निपटारा हुआ, जबकि 12.69 लाख आवेदन खारिज हो चुके हैं।Jharkhand...