तेजस्वी की बढ़ीं मुश्किलें, आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र-यूपी में हुई FIR, SP ने कहा- BNS की धारा के तहत मामला दर्ज

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार को बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गढ़चिरौली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक मिलिंद रामजी नरोटे (Milind Ramji Narote) ने उनके खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था।

DIARCH Group 22Scope News

PM के खिलाफ अपशब्द को लेकर तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज – विधायक मिलिंद रामजी नरोटे

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने 22 अगस्त को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट किया है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। गढ़चिरौली थाने में धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी विधायक ने थाने में शिकायत की कि तेजस्वी ने शुक्रवार सुबह एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया। आरोप है कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर भी लगी थी। मामले में साक्ष्य के तौर पर पोस्ट की कॉपी संलग्न की गई है।

शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी ने कहा- BNS की धारा के तहत तेजस्वी पर मामला दर्ज

वहीं शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बीएनएस की धारा 353(2) और 197(1)(a) के तहत तेजस्वी यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, तेजस्वी के खिलाफ पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी एक केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि गढ़चिरौली से भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर तेजस्वी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), धारा 356 (मानहानि), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और धारा 353 (सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने का कारण बनने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी देखें :

BJP की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के शिकायत पर दर्ज हुआ तेजस्वी पर मामला

वहीं यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की शिकायत पर भी सदर बाजार थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता शिल्पी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ तेजस्वी यादव की अभद्र टिप्पणी से पूरा देश गुस्से में है। शिल्पी गुप्ता ने पुलिस से तेजस्वी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तेजस्वी यादव X पर ये किया था पोस्ट?

दरअसल, तेजस्वी यादव ने 22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के गयाजी दौरे से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम का कार्टून बना एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें प्रधानमंत्री की गयाजी रैली को ‘बयानबाजी की दुकान’ बताया गया था। रैली से पहले एक्स पर शेयर की गई इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को एक दुकानदार के रूप में दिखाया गया था। दुकान के साइनबोर्ड पर लिखा था कि बयानबाजी की मशहूर दुकान। साथ में तेजस्वी ने पीएम मोदी से बिहार में एनडीए के 20 सालों के साथ-साथ अपने 11 सालों के शासन का भी हिसाब मांगा था।

यह भी पढ़े : ललन सिंह का लालू यादव पर तीखा हमला, कहा- पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त…

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...