CRIME BRANCH का अधिकारी बनकर आया ठग, स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख के आभूषण की ठगी की

मोतिहारी: मोतिहारी में एक स्वर्ण व्यवसायी देखते रहे और बिना किसी हथियार के अकेले आये एक शख्स ने उड़ा लिए लाखों के जेवर। मामला मोतिहारी की है जहां एक ठग क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कर आया और एक स्वर्ण वयवसायी से करीब पांच लाख के आभूषण की ठगी कर फरार जो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

घटना मोतिहारी के मीना बाजार मेन रोड की है जहां एक स्वर्ण व्यवसायी अपना दुकान खोल रहे थे तभी एक व्यक्ति ने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए स्वर्ण व्यवसायी को अपने पास बुलाया। पास जाने के बाद स्वर्ण व्यवसायी डांट लगाते हुए बोला कि अभी मीना बाजार में लूट हुई है और आप इतना सारा सोना अपने साथ लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद उस ठग ने स्वर्ण व्यवसायी के पास का सारा सोना स्वर्ण व्यवसायी के ही बैग में रखवा दिया और चलता बना। लेकिन स्वर्ण व्यवसायी ने जब अपने दुकान में जाकर बैग को खोला तो उसमें सारा सोना गायब था।

मामले की सूचना व्यवसायी ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठग की पहचान करने में जुट गई है। मामले में एएसपी शिखर चौधरी ने कहा कि टाउन थाना क्षेत्र में एक ठगी का मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर स्वर्ण व्यवसायी का आभूषण एक बैग में रखवा कर लेकर फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

मोतिहारी से रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो 500 में मिलेगा गैस सिलिंडर, सुल्तानगंज में तेजस्वी ने की घोषणा

CRIME BRANCH CRIME BRANCH CRIME BRANCH

CRIME BRANCH

Jharkhand Recruitment Row: 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर...

झारखंड में 24 अगस्त को 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द और छह स्थगित करने के फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। JPSC परीक्षा घोटाले पर...

Ranchi Police Action: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल की जांच...

रांची पुलिस ने JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल की जांच शुरू की है। एक्स कॉर्प को नोटिस भेजकर अकाउंट संचालक की जानकारी मांगी...

 Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक बदला रहेगा मौसम,...

 झारखंड में 27 अगस्त तक मौसम बदला रहेगा। रांची में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की...