Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक बदला रहेगा मौसम, 27 अगस्त तक वज्रपात और तेज हवा का खतरा

 झारखंड में 27 अगस्त तक मौसम बदला रहेगा। रांची में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है।


 Jharkhand Weather रांची: झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 24 से 26 अगस्त तक राज्य में मौसम सामान्य रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 25 से 27 अगस्त के दौरान कई हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा का खतरा बना रहेगा।27 अगस्त तक मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने का अनुमान है। राजधानी रांची में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 Jharkhand Weather:26 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है।मौसम केंद्र ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर नहीं रहने की सलाह दी है।


Key Highlights

  • झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान।

  • 25 से 27 अगस्त तक वज्रपात और तेज हवा का खतरा।

  • रांची में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी।

  • 26 अगस्त को नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना।

  • सिमडेगा के बानो में 38.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


 Jharkhand Weather:रांची में सामान्य से अधिक रहा तापमान

शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।राजधानी में आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है।

 Jharkhand Weather:सिमडेगा के बानो में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। सिमडेगा जिले के बानो में सबसे अधिक 38.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 

Jharkhand Recruitment Row: 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर...

झारखंड में 24 अगस्त को 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द और छह स्थगित करने के फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। JPSC परीक्षा घोटाले पर...

Ranchi Police Action: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल की जांच...

रांची पुलिस ने JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल की जांच शुरू की है। एक्स कॉर्प को नोटिस भेजकर अकाउंट संचालक की जानकारी मांगी...

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...