लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम चंपाई सोरेन का बड़ा दावा, झारखंड में इंडिया गठबंधन सभी 14 सीटों पर जीतेगा

रांची. लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम चंपाई सोरेन आज जेएमएम प्रत्याशी जोबा माझी और कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण सिंह मुंडा के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने दावा किया कि झारखंड में इंडिया गठबंधन सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम चंपाई का बड़ा दावा

जेएमएम प्रत्याशी जोबा माझी के नामांकन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘आज चाईबासा में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से झामुमो/ INDIA प्रत्याशी जोबा माझी के नामांकन समारोह में शामिल हुआ। जिस प्रकार हमने पिछले विधानसभा चुनावों में कोल्हान से भाजपा का खाता तक नहीं खुलने दिया था, ठीक उसी प्रकार, इस बार झारखंड में भी उन्हें 14-0 से पराजित किया जाएगा।’

वहीं खूंटी में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन में शामिल होने के बाद सीएम चांपाई ने एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘आज खूंटी में कांग्रेस/ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण सिंह मुंडा के नामांकन कार्यक्रम के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के पोते सुखराम मुंडा जी के साथ मंच साझा करने का सौभाग्य मिला। उलगुलान रैली की अपार सफलता के बाद सुखराम मुंडा जी के आशीर्वाद से झारखंड में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।’

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img