लोहरदगा और पलामू सीट पर आज प्रत्याशी करेंगे नामांकन ,ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

रांची: लोहरदगा लोकसभा सीट पर आज बीजेपी की ओर से पहला नामांकन समीर उरांव कुछ देर में करेंगे.

इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे. नामांकन के बाद एक जनसभा का भी आयोजन किया गया है.

दूसरी तरफ पलामू सीट पर भी आज दो बड़े नामांकन होने वाले हैं . बीजेपी की ओर से बीडी राम नामांकन दाखिल करेंगे इस दौरान उनके साथ जेनरल वीके सिंह और बीजेपी के कई नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है.

दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की ओर से दूसरा बड़ा नामांकन पलामू में आज ही होगा. ममता भुइयां भी आज अपना नामांकन दोपहर 12 बजे तक दाखिल करेंगी.

इस दौरान इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के रहने की भी संभावना है. आज पलामू में दो बड़े जनसभाओं का आयोजन होगा.

Giridih News: गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप...

Giridih News: गिरिडीह जिले के तिसरी ब्लॉक में लोकाय पंचायत भवन के पास एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी खाई...

Jharkhand Students Scheme: झारखंड के 800 छात्रों को साइकिल देने के...

Jharkhand Students Scheme: सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित TVS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान,...

Jamshedpur Brain Malaria Outbreak: तेज बुखार को हल्के में लेना पड़...

Jamshedpur Brain Malaria outbreak: सेरेब्रल मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पोटका ब्लॉक में निगरानी बढ़ा...