KARAKAT में पवन सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़, एक्टर ने कहा…

औरंगाबाद: बुधवार को काराकाट से भावी निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी गायक पवन सिंह काराकाट के नवीनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। पवन सिंह नवीनगर बुधवार की रात करीब 9 बजे पहुंचे जहां जुटी भारी भीड़ ने उनका नारेबाजी और पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। नवीनगर में पवन सिंह का कार्यक्रम करीब 10 बजे तक चली। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि हम काराकाट में नेता नहीं बल्कि बेटा बन कर आए हैं। मुझे यहां के गार्जियन, भाइयों और माताओं के आशीर्वाद की जरुरत है।

हालांकि पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश ने माहौल को बिगाड़ने की भी कोशिश की लेकिन लोग पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए डटे रहे। हालांकि लोगों की भीड़ में कुछ लोग मोदी के समर्थक भी थे जो पवन सिंह को देखने आए थे और कहा कि पवन सिंह आए तो हैं हीरो बन कर लेकिन जायेंगे जीरो बन कर। हालांकि लोगों की उपस्थिति से यह जरूर लग रहा है कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पवन सिंह की उपस्थिति एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन के लिए मुश्किल पैदा करेगी।

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मैथिली पहुंची BHAGALPUR, लोगों से किया अधिक से अधिक मतदान की अपील

KARAKAT KARAKAT

KARAKAT KARAKAT

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...