WEST CHAMPARAN में बरामद हुआ युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के नरकटियांगज में एक युवक की संदिग्ध हालत में शव मिलने सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान शेरहवा गांव निवासी नारायण सिंह के पुत्र जयप्रकाश साह के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि युवक अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने गया था लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा।

गुरुवार की सुबह उसका शव शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहुनिया सरेह में बरामद हुआ। मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़ा में ले लिया। मामले में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कर ली गई है जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास बरामद मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी गई है। फ़िलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद की मोनिका BPSC में थी महिला टॉपर, UPSC परीक्षा में भी गाड़ा सफलता का झंडा

WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN

WEST CHAMPARAN

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...