पाकुड़ में एक घर से अवैध विदेशी शराब धराया…….

Pakur- पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा की बताई जा रही है जहां पुलिस ने एक घर से छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और उक्त घर में छापेमारी की गई। पुलिस ने इस दौरान घर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडो के अवैध शराब जब्त किया है।

ये भी पढ़ें-और यहां रास्ता चलते युवक पर रड से हमला, बुरी तरह से…….

हालांकि पुलिस के आने की खबर लगते ही शराब तस्कर वहां से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अवैध शराब जब्ती के बाद हिरणपुर थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...