IPL-2024 : किंग्स के बल्लेबाजों ने खेली ताबड़तोड़ पारी, बड़े स्कोर को बना दिया आसान

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी शुक्रवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 42वां मैच खेला गया। कल के मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि 100 फीसदी सही साबित हुआ। आईपीएल में संभवत पहली बार कोई टीम बड़े स्कोर को आसानी से हासिल कर गेंद शेष रहते जीत हासिल की। कल के मैच में दोनों टीमों की और से कुल 523 रन बने जबकि कुल 41 छक्के लगे जो कि यह एक रिकॉर्ड बन गया। पंजाब किंग्स यह मैच आठ विकेट से जीता।

टॉस हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर बार की तरह शानदार शुरुआत की। कोलकाता के दोनों ओपनर बल्लेबाज फिलिप साल्ट (75 रन, 37 गेंद, छह चौके, छह छक्के) और सुनील नरेन (71 रन, 32 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.2 ओवर में 138 रन जोड़े। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (39 रन, 23 गेंद, तीन चौके, दो छक्के), आंद्रे रसेल (24 रन, 12 गेंद, दो चौके, दो छक्के) और कप्तान श्रेयस अय्यर (28 रन, 10 गेंद, एक चौके, तीन छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 261 रन का विशाल स्कोर पंजाब को दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की भी शुरुआत भी शानदार रही। पंजाब के दोनों ओपनर प्रभसिमरन सिंह (54 रन, 20 गेंद, चार चौके, पांच छक्के) और जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 108 रन, 48 गेंद, आठ चौके, नौ छक्के) ने छह ओवर में 93 रन जोड़े। इसके बाद रिले रोसौव (26 रन, 16 गेंद, एक चौके, दो छक्के) और शशांक सिंह (नाबाद 68 रन, 28 गेंद, दो चौके, आठ छक्के) ने तेज तरार पारी खेलते हुए बड़े स्कोर को 18.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाकर यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतक लगाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। कोलकाता की टीम हारने के बाद भी 10 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है जबकि पंजाब की टीम तीन मैच जीतकर आठवें स्थान पर है।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : पहली बार 100 भी नहीं बना पायी गुजरात, दिल्ली की तीसरी जीत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...