IPL-2024 : नारायण पर भारी पड़े बटलर, बड़े स्कोर का पीछा करके जीता राजस्थान

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 का आगाज हो चुका है। साथ ही अब आईपीएल धीरे-धीरे के साथ तेजी से रफ्तार पकड़ लिया है। कल यानी मंगलवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 31वां मैच खेला गया। कल के मैच में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। कल इडेन गार्डेंस में भी रनों की बरसात देखने को मिली। कल के मैच में दो शतक लगे लेकिन एक शतक बेकार हो गया। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए राजस्थान ने यह मैच रोमांचक मुकाबले में जीत लिया।

टॉस हारने के बाद पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फिलिप साल्ट (10) जल्द ही आउट हो गए। ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के सुनील नरेन (109 रन, 56 गेंद, 13 चौके, छह छक्के), अंगकृष रघुवंशी (30 रन, 18 गेंद, पांच चौके) और युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (नाबाद 20 रन, नौ गेंद, एक चौके, दो छक्के) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया। नरेन ने शानदार शतक जमाया लेकिन वह टीम का काम नहीं आया।

इसके बाद बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की भी शुरुआत ठीक नहीं रहा। ओपनर यशस्वी जायसवाल (19) रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच के शतकवीर इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर (नाबाद 107 रन, 60 गेंद, नौ चौके, छह छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक ठोक डाला और टीम को जीत दिलायी। बटलर के अलावा रियान पराग (34 रन, 14 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और रोवमैन पॉवेल (26 रन, 13 गेंद, एक चौके, तीन छक्के) ने कुछ उपयोगी पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाकर यह मैच दो विकेट से जीत लिया। जोस बटलर को शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया। अंक तालिका की बात करते तो राजस्थान की टीम छह मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है जबकि कोलकाता की टीम आठ अंक के साथ दूसरे पायदार पर है।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : चिन्नास्वामी में रनों की बरसात, फिर बना आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...