रांची में पारा जाएगा 40 पार

रांची: अगले दो दिनों तक राज्य के 11 जिले में भीषण गर्मी पड़ेगी। बाकी 13 जिले में भी तेज गर्मी पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

जबकि गढ़वा, पलामू, रांची व खूंटी समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची में पारा 40 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 11 जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जलाने वाली गर्मी पड़ेगी। अन्य जिले में भी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। इस कारण लोग सुबह से दोपहर तक घर से बाहर निकलने से बचें, बहुत आवश्यक होने पर पूरी सावधानी के साथ ही बाहर जाएं।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...