15 अपराधियों ने तीन व्यवसायी बंधुओं पर किया जानलेवा हमला, जेवरात लूटे

नवादा : पुरानी कचहरी रोड में स्थित रूप रंग स्टूडियो फोटोस्टेट दुकान के तीन भाइयों से मंगलवार की रात 15 की संख्या में रहे अपराधियों ने तेज हथियार से वार कर जेवरात लूट लिये. सभी घायल व्यवसायी बंधुओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया. इस घटना में 3 अपराधियों की पहचान की गई है.12 अज्ञात अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है.

अपराधियों के हमले में घायल नवादा के न्यू एरिया निवासी व्यवसायी अविनाश कुमार, अनुपम कुमार,राजीव कुमार 10:30 बजे रात में मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी गांधी इंटर स्कूल के पास 15 की संख्या में रहे अपराधियों ने चाकू दिखाकर मोटरसाइकिल रोक दी और मोटरसाइकिल छोड़ने को कहा, लेकिन तीनों भाइयों ने अपराधियों के बात नहीं मानी. विरोध करने के बाद अपराधियों ने चाकू से हमला कर तीनों को बुरी तरह घायल कर दिया. गले से सोने का चेन भी छीन लिया.

इतने में थाने की ओर से एक वाहन आता देख सभी अपराधी भाग निकले. घायल व्यवसायी बंधु न्यू एरिया निवासी लखमोहना गांव के सौरभ कुमार, अंकित कुमार और गुलशन कुमार है. नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यवसायी के सर पर चाकू से हमला किया गया है लेकिन इलाज के माध्यम से सभी की जान बच जाने की स्थिति है. इस घटना के विरोध में नवादा जिला व्यवसायिक संघ ने एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

नारायणपुर बाजार के किराना दुकान में लूट, दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...