इस जगह लगी भीषण आग, करीब 25 करोड़ का नुकसान

पूर्णिया: गर्मी की पारा चढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं भी काफी तेजी से बढ़ी है। अगलगी की घटनाओं में संपत्ति का नुकसान तो होता ही है कई जगहों पर लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। अगलगी की एक और घटना पूर्णिया से सामने आई है जहां अगलगी में करीब 100 से अधिक दुकानें जल गई। अगलगी में करीब 25 करोड़ की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है।

घटना पूर्णिया के खुश्की बैग फल मंडी की है जहां रविवार की रात बारात में किये गए आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 100 दुकानें जल गई। अगलगी में करीब 25 करोड़ की संपत्ति भी जल कर राख हो गया। आग ने इतना विकराल रूप धारण किया हुआ था की आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से देखी जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया समेत आसपास के कई जिलों की दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, वहीं दुकानदार पप्पू यादव के घटना के वक्त घटनास्थल पर पहुंचने और आग बुझाने में सहयोग की सराहना की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BPSC PAPER LEAK कांड में गिरफ्तार आरोपियों ने उगले कई राज

25 25 25 25

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...