Bank Jobs: Bank of Baroda की कंपनी में 2,049 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी का मौका; आवेदन प्रक्रिया शुरू

Bank of Baroda की सहायक कंपनी BGSSL में 2,049 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन निःशुल्क है और कई पदों पर चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा।


Bank Jobs रांची: Bank of Baroda की सहायक कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड यानी BGSSL ने विभिन्न विभागों में 2,049 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती में Field Collection Officer, Digital Onboarding Specialist, Aadhaar Operator, Sales Officer, Apprentice और Tele-Collection Agent समेत Executive, MIS Analyst और IT Support के पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित पद के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

Bank Jobs: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गयी है। सामान्य पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री जरूरी है। Aadhaar Operator पद के लिए NSEIT प्रमाणपत्र और Collection से जुड़े पदों के लिए DRA प्रमाणपत्र आवश्यक है। कुछ पदों पर संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

अग्निवीरों और करियर ब्रेक के बाद दोबारा काम पर लौटने वाली महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग निर्धारित है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की अधिसूचना में दी गयी आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर करें।


Key Highlights

  • BGSSL ने विभिन्न विभागों में 2,049 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं
  • आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है
  • Field Collection Officer, Sales Officer, Apprentice समेत कई पद शामिल
  • सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है
  • चयन शॉर्टलिस्टिंग, मूल्यांकन या इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा

Bank Jobs: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। यानी उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार BGSSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। BGSSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद Careers सेक्शन में Current Opportunities पर क्लिक करना होगा। इसके बाद संबंधित पद का चयन कर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन जमा करना होगा। कुछ पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में रिज्यूमे भी जमा किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन और रिज्यूमे की शॉर्टलिस्टिंग के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार या मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार भर्ती में लिखित परीक्षा के बजाय उम्मीदवार की योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

 

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...

SBI Officer Recruitment: SBI में 12,000 तक नौकरियों का मौका, Clerk...

SBI चालू वित्त वर्ष में 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। Clerk और Officer स्तर पर नियुक्तियां होंगी। बैंक 200 से 250 नई...