स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी हस्ताक्षर कर अनुबंध विस्तार की कोशिश……..

रांची: स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी हस्ताक्षर कर अनुबंध विस्तार करने के मामले में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

स्वास्थ विभाग के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी मेसर्स मेडिसाइट हेल्थ केयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद तेलंगाना के विरुद्ध दर्ज कराया गया है।

प्राथिमकी में बताया गया है कि मंत्री का फर्जी हस्ताक्षर कर एक पत्र निर्गत किया गया, जिसमें मेसर्स मेडिसाइट हेल्थ केयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद तेलंगाना से प्राप्त आवेदन के आधार पर उनको आवंटित कार्य के अनुबंध पर विचार-विमर्श के लिए विभागीय पदाधिकारी के साथ कार्यालय कक्ष में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

जबकि उक्त कार्यालय आदेश विभाग से मंत्री के हस्ताक्षर द्वारा निकला ही नहीं। जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त निर्गत पत्र फर्जी है।

षडयंत्र, फर्जीवाड़ा कर उक्त पत्र के माध्यम से संभावित फर्म को आर्थिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। जिसकी जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डोरंडा थाना में भादवि की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar: बिहार में पेयजल व्यवस्था को...

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar, पटना: बिहार में हर परिवार तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy: मंत्री का काफिला और बीच सड़क...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy, कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में सोमवार शाम ट्रैफिक चालान को लेकर एक बाइक सवार और पुलिस...

Bihar Saras Mela: 3 करोड़ पार कारोबार और 2.75 लाख खरीदार,...

Bihar Saras Mela, पटना: गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चल रहे बिहार सरस मेले में खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़...