मंगल पांडे ने किया स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण

पटना : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पांडेय ने वरीय अधिकारियों के साथ विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद पांडे सबसे पहले स्वास्थ्य भवन पहुंचे। इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री पांडे ने समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को राजधानी से लेकर गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि दवा आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करें और मरीजों को अधिक से अधिक मात्रा में दवा उपलब्ध कराएं, ताकि मरीजों को बाहर से दवा नहीं खरीदनी पड़े। साथ ही सभी अस्पतालों में ओपीडी
सुविधाओं का अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया। पांडे कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम ग्रामीण सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाएं। सभी स्तर के अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था का निर्देश देते हुए।

पांडे ने कहा कि मौजूदा दौर में संचार क्रांति के इस युग में डिजिटल सेवा से भी ईलाज को उन्नत करने का प्रयास करें।  पांडे ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि किसी भी सेवा या कार्य में टीम भावना का होना आवश्यक होता है। आप सभी टीम भावना से कार्य करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच को धरातल पर उतारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...