Advertisement
Advertisement

बाबूलाल मरांडी ने ढुलू महतो के पक्ष में मांगा वोट, गिनवाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ढुलू महतो के नामांकन में शामिल हुए और उसके बाद ढुलू महतो के जनसभा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की.

बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित किया और पीएम नरेंद्र मोदी की कई उपलब्धियों को गिनवाया है. इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी ने जनसभा में मौजूद लोगों को ढुलू महतो के पक्ष में वोट कर उन्हें सांसद बनाने का आग्रह किया.

बाबूलाल मरांडी ने जनसभा के संबोधन में मंचासीन लोगों का स्वागत किया. उन्होंने मौजूद लोगों से निवेदन कर कहा कि इस बार के चुनाव में पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा वोट लाना है. नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में देश के अंदर और सरहद पर भी सुरक्षा का माहौल पैदा किया.

बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया.उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो धनबाद में गुंडागर्दी खत्म कर दूंगा.

बाबूलाल ने कहा कि अगर केंद्र में बीजेपी की सरकार रहेगी और झारखंड में भी बीजेपी की सरकार बनती है तो विकास का काम होगा. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन सिर्फ अपने परिवार का विकास करती है.

बाबूलाल ने लोगों से आग्रह किया कि विकास के लिए भाजपा को फिर से वोट देना, पीएम नरेंद्र मोदी को बनाना है. पीएम मोदी देश में कोई गरीब भूखे नहीं रहे इसलिए 5 किलो अना दे रहे हैं. ईलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए दे रहे हैं.

कोई प्रधानमंत्री गरीब की चिंता करते हैं. हमें वैसा पीएम फिर से देश के पीएम बनाना है. गर्मी में भी बिना बिचलित हुए. जहां कहीं भी कमल निशान देखेंगे वहीं बटन दबाएंगे. ढुलू महतो को जिताना है.

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...