Bokaro News: पलक झपकते घर से 20 लाख के गहनें उड़ा ले गए चोर, सातीर तरीके से दी घटने को अंजाम

Bokaro News: बोकारो के कई इलाकों से लगातार चोरी की घटना सामने आ रही है. चोर बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं. शादी का सीजन आने से चोर काफी सक्रिय हो गए हैं और मौके का फायदा उठाकर बंद घरों में अपना हाथ साफ कर रहे हैं. इस बार चोरों ने बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए क्वार्टर नंबर 1241 में अपना हाथ साफ किया है. मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने इस घर से 20 लाख के गहनों की चोरी की है.

बताया जा रहा है कि घर मालिक अपनी बेटी के यहां टाटा गए हुए थे. उन्होंने अपने घर की चाभी अपने पड़ोसी को दे रखी थी. चोरों ने बीती रात घर का अलमारी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह पड़ोसी को इस घटने के बारे  में तब जानकारी मिली जब उनकी नजर टूटे हुए दरवाजे पर पड़ी. आनन-फानन में जब पड़ोसी सामने वाले घर के अंदर प्रवेश किए तो, उन्होंने देखा कि घर के अंदर रखा सभी समान बिखरा हुआ है और अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है.

‘द हंड्रेड’ में मुंबई इंडियंस की एंट्री, ओवल इनविंसिबल्स अब कहलाएगी ‘MI London’

Bokaro News: मकान मालिक ने बताई पूरी बात

चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित मकान मालिक गृहस्वामी ने बताया कि वह अपनी बेटी के यहां टाटा गया हुआ था और उन्होंने अपने घर की चाभी अपने पड़ोसी को दे रखी थी. इसी बीच पड़ोसी की तबीयत खराब हो गई और वह उनके घर में सोने नहीं गया. जिसका फायदा उठाकर चोर उनके घर में प्रवेश कर गए और इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 20 लाख के गहने ले गए हैं. वही पड़ोसी जिन्हें घर का चाभी देकर गया था उनका कहना है कि रविवार को हमें चाभी देकर गए थे. रविवार और सोमवार की रात को मैं वहां सोया, लेकिन मंगलवार को तबियत खराब होने के चलते सो नहीं पाया और चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. वही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद कुछ कहने की बात कह रही है. बोकारो से चुमन की खबर…

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...