GAYA में हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

गया: गया जिला के बेला गंज थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कचनावां गांव से दो अपराधी को धर दबोचा है। अपराधी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और 24 हजार नगद बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान कचनावा गांव के रहने वाले संजय सिंह और डीहा गांव के रहने वाले अजय सिंह के रूप में की गई। पुलिस दोनों से और पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी की जानकारी विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने चंदौती स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी दी।

विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि 29 अप्रैल को दो व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना पर बेलागंज थाना के पुलिस पहुंची और मौके पर से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों में से एक के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और 24000 नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हथियार के साथ वह क्या करने वाले थे, पूछताछ की जा रही है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NAWADA में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 5 जख्मी

GAYA GAYA GAYA

GAYA

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...