NAWADA में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 5 जख्मी

नवादा: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एवं ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र के छतवैया मोड़ के समीप की है।

मृतक की पहचान कौवाकोल थाना क्षेत्र के महुडर निवासी नरेश साव की पत्नी मीना देवी और मछंदरा निवासी रोहित साव के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सही लोग ई-रिक्शा से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NAWADA में डकैती की योजना बना रहे 4 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, पहले भी…

nawada nawada

nawada

Highlights

Nirsa Elevated Road Protest: एलिवेटेड रोड को लेकर निरसा में शक्ति...

Nirsa Elevated Road Protest: बुधवार को निरसा में एलिवेटेड रोड बनाने के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...