Advertisment

RJD को लगा झटका, पूर्व सांसद ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पूर्व सांसद ने राजद पर लगाए कई आरोप। कहा व्यवस्थाएं सुधरने के बजाय और भी ज्यादा बिगड़ी है। कल शामिल हो सकते हैं लोजपा में

पटना: बड़ी और राजद को झटका देने वाली खबर सामने आई है जब पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। रामा सिंह ने अपना इस्तीफा राजद सुप्रीमो को भेज दिया है। आपको बता दें कि रामा सिंह ने अभी हाल ही में राजद की सदस्यता ली थी।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हां अच्छा हुआ कि जल्दी ही राजद से मोहभंग हो गया क्योंकि अगर अधिक समय तक रहते तो फिर दिक्कत होती। हमने राजद की नीति और तौर तरीका जो देखा वह राजनीतिक दृष्टिकोण से राज्य के हित में कहीं से नहीं है इसलिए हमारा मोहभंग हो गया। पत्रकारों से बात करते हुए रामा सिंह ने इशारा किया कि वे लोजपा(रा) ज्वाइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत हो रही है और कल तक निर्णय हो जायेगा।

रामा सिंह से पत्रकारों ने पूछा कि आपकी पत्नी अभी भी राजद में हैं तो आप क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि ये उनका विचार हो सकता है फ़िलहाल ये मेरा विचार है और जब वे आएंगी तो फिर सब क्लियर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा विचार हमेशा राजद के विपरीत रहा है लेकिन हमने समझा कि राजद की कमान अब एक युवा के हाथ में आई है तो व्यवस्थाएं बदली होगी लेकिन हमने बहुत कम समय में महसूस किया कि वहां की व्यवस्था और भी अधिक चौपट हुई है।

बहुत सारी बातें हैं जिसे देख हमने ये निर्णय लिया। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराजगी की बात पर रामा सिंह ने कहा कि आपने अब तक देखा होगा कि मैं कभी भी चुनाव के प्रति लालायित नहीं रहा हूं। मैंने लोकसभा और विधानसभा का चुनाव छोड़ा भी हूं मैं लम्बे समय तक लोकसभा और राज्यसभा का सदस्य भी रहा हुँ लेकिन उसके लिए लड़ाई करने वाला मैं नहीं हूं।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- सहरसा में CM नीतीश की फिसली जुबान, लालू पर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD RJD RJD

RJD

Bihar Footwear Industry: IIFF 2026 में बिहार को मिला ₹125 करोड़...

 IIFF 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर सेक्टर में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए। परियोजनाओं से करीब 1800 प्रत्यक्ष रोजगार मिलने...

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...

JPSC Appointment Scam: नियुक्ति घोटाले में बड़े नामों पर CID की...

JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID ने आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन किया है। अब तक 19 गिरफ्तारियां, बड़े...