RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी पार्टी से इस्तीफा देकर BJP में हुए शामिल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे में आने जाने का सिलसिला जारी है। साथ ही नेताओं अपनी पार्टी से लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक व पूर्व सांसद अनिल कुमार सहनी अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज यानी 22 अक्टूबर को बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बिहार चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्यता दिलवायी। बता दें कि अनिल कुमार सहनी के साथ कई और नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

DIARCH Group 22Scope News

राजद के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद अनिल सहनी BJP में हुए शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद अनिल सहनी, पूर्व विधायक आशा देवी और सारण जिला अध्यक्ष बच्चू प्रसाद बिट्टू आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। ‎भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और यूपी के दारा सिंह चौहान ने इन सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत किया।

यह भी देखें :

दिलीप जायसवाल ने कहा- BJP-NDA के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है

इस मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शंभू सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, राजू सिंह, पप्पू तिवारी, ऋषभ राज सिंह प्रमुख हैं। ‎इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा एनडीए के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। ‎‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और बिहार विकसित प्रदेश बनेगा।

यह भी पढ़े : टिकट बंटवारे से नाराज राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेताओं का सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से राजद को लग सकता बड़ा झटका

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...