सिलेंडर फटने से 3 बच्चे सहित एक महिला की दर्दनाक मौत

पूर्णिया : पूर्णिया जीएमसीएच से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जिसमें सिलेंडर फटने से तीन बच्चे और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि मामला किशनगंज जिले का है जिसे किशनगंज से गंभीर अवस्था में पूर्णिया जीएमसीएच रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ। मृतकों की पहचान किशनगंज पौआखाली ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद अंसार की पत्नी साहिबा उनके तीन बच्चों में अनीशा, अनीश और आरुषि है।

घटना को लेकर बच्ची के चाचा शेरों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना बात ने वक्त घटना घटी है। जिसमें तीन बच्चे और उनकी मां पूरी तरह जल चुकी थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। वहीं महिला के पति मोहम्मद अंसार मेरठ से मजदूरी कर आज ही घर आने वाले है। बच्ची के चाचा ने इस दुखद घड़ी में प्रशासन से आर्थिक मदद का भी अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े : चूल्हे की चिंगारी ने एक साथ कई घरों जलाकर किया राख, बच्ची की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...