Advertisment

झारखण्ड कांग्रेस की टीम लखीमपुर खीरी रवाना

रांची : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता यूपी लखीमपुर के लिए रवाना हुए. इस टीम में मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता और सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं. प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस की टीम यूपी रवाना हुयी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा पिछले 10 महीने से किसान आंदोलनरत हैं. लेकिन केंद्र सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है. लगातार किसानों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है, भारतीय जनता पार्टी इस हद तक उतर चुकी है कि किसानों को कुचलने का काम कर रही है. उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी ओर किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गयी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को 50 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया. झारखंड के सैकड़ों कांग्रेस नेता यूपी निकले जो किसानों के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे.

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे पूरी घटना के लिए दोषी हैं. उन्होंने पहले भी कहा था कि हम सिर्फ मंत्री नही हैं हम हिटलर भी हैं. भारतीय जनता पार्टी और देश की सरकार की मंशा ही गलत है वो किसानों के हित में कोई कदम नही उठा सकती. केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

झारखण्ड के भीष्म पितामह बिनोद बिहारी की मनाई गई 30वीं पुण्यतिथि

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...