राहुल गांधी पर बयान के बाद कांग्रेस के निशाने पर शकील अहमद, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दी नसीहत

राहुल गांधी पर बयान के बाद कांग्रेस के निशाने पर शकील अहमद, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दी नसीहत

दरभंगा – भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे शकील अहमद इन दिनों अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हाल ही में दिए गए उनके बयान के बाद पार्टी नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने शकील अहमद पर किया तीखा हमला

दरभंगा पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने शकील अहमद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “थके-हारे नेता” करार दिया। राजेश राम ने कहा कि शकील अहमद को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। उन्हें गृह मंत्री, संचार मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों से नवाज़ा गया। राहुल गांधी के परिवार ने भी उन्हें हमेशा सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है और सड़कों पर लड़ाई लड़ने का वक्त है, लेकिन ऐसे समय में कुछ सुविधा-परस्त लोग राहुल गांधी पर आरोप लगाकर पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कॉग्रेस के दिग्गज नेता

बताते चले कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम,बिहार विधानपरिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता ज़िला कांग्रेस कार्यालय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद पार्टी कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संयुक्त अर्थी जुलूस निकाला गया। जिसे लहेरियासराय टावर पर दहन किया गया। इस अवसर पर बिहार में बढ़ती बलात्कार, हत्या और गिरती कानून व्यवस्था एवं पटना में नीट छात्रा के साथ हुई बलात्कार और हत्या को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

ये भी पढे :  उप विकास आयुक्त ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिख किया रवाना, बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरूद्ध जागरूकता होने की अपील 

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

 

Cough Syrup New Rule: अब बिना Doctor Prescription नहीं मिलेगा खांसी...

केंद्र सरकार ने खांसी के सिरप की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब देशभर में कफ सिरप केवल डॉक्टर के पर्चे...

Jharkhand Ration Card Update: 68 लाख राशन कार्डधारियों का तैयार होगा...

झारखंड सरकार 68 लाख राशन कार्डधारियों का जातिगत डेटा बेस तैयार करेगी। इसके लिए विशेष डीलर ऐप बनाया गया है, जिससे लाभुकों की जाति...

Jharkhand Liquor Supply Crisis: 200 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान पर...

 झारखंड में शराब, बीयर और वाइन कंपनियों का 200 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान लंबित है। उद्योग संगठनों ने सरकार से जल्द भुगतान की...