BEGUSARAI में लोगों की तत्परता से टल गई अगलगी की बड़ी घटना, लाखों का नुकसान

बेगूसराय: बिहार में आये दिन अगलगी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय में बुधवार की दोपहर आग लग गई जिसमें एक मजदूर का घर जल गया। हालांकि आग अभी विकराल रूप धारण करता तब तक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी घटना घटने से रुक गई। हालांकि जब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक पूरा घर जल गया जिसमें करीब लाखों रूपये की संपत्ति जल गई।

घटना बेगूसराय के बरौनी प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया 01 पंचायत के साव टोला की है। लोगों ने बताया कि साव टोला के मंगल साव के घर में अचानक आग लग गई। आग ने तुरंत विकराल रूप धारण किया तब तक किसी की नजर पड़ गई और उसने चिल्ला कर आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत समरसेबल पंप चला कर आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक लोगों ने आग को बुझा लिया था।

लोगों ने बताया कि अग्निकांड में घर और घर में रखे सामान जल कर राख हो गया। लोगों ने बताया कि पीड़ित मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और अब उसका सब कुछ जल गया तो उसके पास न रहने के लिए घर बचा ने खाने के लिए अन्न।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- HAJIPUR में चिराग पासवान ने तेजस्वी को दी ये नसीहत, कहा ‘आपके लोगों का दिमाग रहे ठंडा’

अमित शाह का बिहार दौरा को लेकर बोले विजय सिन्हा&शहनवज हुसैन लालटेन को बुझाना है और कमल को खिलाना है

BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI

BEGUSARAI

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...