मधेपुरा में अगलगी में 10 घर जल कर राख, सारा सामान जलकर राख

मधेपुरा: मधेपुरा में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब 10 घर जल कर राख हो गया। अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग और दमकल ने काबू पाया। घटना मधेपुरा के मुरलीगंज के हरिपुरकला पंचायत के वार्ड संख्या एक ऋषिदेव टोला की है।

मधेपुरा में अगलगी में 10 घर जल कर राख :

अगलगी की घटना में घर में रखे कपडा, अनाज, फर्नीचर जेवर समेत अन्य कागजात जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर अचानक आग लग गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की आग पर काबू पाने की हर कोशिश नाकाम रही। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों को दी जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

मामले में मुखिया डॉ आलोक कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना में पीड़ित परिवारों का सबकुछ जल कर राख हो गया। मामले की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई है। पीड़ित परिवारों को तत्काल सरकारी नियमानुसार सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- RJD विधायक ने कहा ‘इनके पास मुद्दा नहीं है तो लालू परिवार को कर रहे बदनाम’

1

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...