HAJIPUR में आपसी बर्चस्व में चली गोली, 2 घायल

हाजीपुर: बिहार में अपराधी बिल्कुल ही बेख़ौफ़ हो गए हैं। बिहार के हाजीपुर में अपराधियों ने आपसी बर्चस्व को लेकर गोलीबारी की जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। घटना काजीपुर थाना क्षेत्र के हरौली रैक पॉइंट का है जहां आपसी बर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरौली रैक पॉइंट पर दो गुटों के बीच आपसी बर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दो लोगों को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक मजदूर को खाना पहुंचाने आए उसके पुत्र को गोली लगी है जबकि दूसरा घायल रैक पॉइंट पर गिट्टी खरीदने पहुंचा था।

घायलों की पहचान मजदूर के बेटे नीतीश कुमार और गोरौल निवासी पप्पू साह के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। घायलों में नीतीश ने बताया कि वह अपने पिता को रैक पॉइंट पर खाना पहुंचाने आया था वहीं पप्पू साह ने बताया कि वह गिट्टी खरीदने पहुंचे थे उस वक्त विवाद हो रहा था और अचानक से गोली चलने लगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BEGUSARAI में लोगों की तत्परता से टल गई अगलगी की बड़ी घटना, लाखों का नुकसान

HAJIPUR HAJIPUR HAJIPUR

HAJIPUR

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...