पटना सिटी : पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में रविवार की शाम छह बजे के करीब आपसी विवाद में ही अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची।
फतेहपुर गांव में एक युवक को गोली मारी गई थी – फतुहा SDPO निखिल कुमार
पटना के फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि दीदारगंज थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव में एक युवक को गोली मारी गई थी। आपसी विवाद में ही घटना घटी है। घायल युवक की पहचान सरवन कुमार में की गई है। गोली चलाने वाले आरोपी कुंदन सिंह को पटना के पीएमसीएच अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायल के पिता ने बतलाया कि एक दिन पहले भी मुझे भी खपड़ा से मारकर घायल किया गया है और परिवार के सदस्य को मारा गया है। यह लेनदेन की मामला बताया जाता है।
यह भी देखें :
पुलिस ने कहा- जांच चल रहा है, इसके बाद पता चलेगा कि क्या मामला है
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रहा है जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। गांव में इस बात लेकर तनाव बना हुआ है। दोनों पक्ष की ओर से लोग एक-दूसरे को आरोप लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन जांच में क्या निष्कर्ष निकाल पाती है और मामला किस बात का लेकर हुआ है ये जांच के बाद पता चलेगा।
यह भी पढ़े : तनिष्क शोरूम लूटकांड मामला : STF की बड़ी कार्रवाई, चार बदमाश सहित 10 को धर दबोचा…
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights







