Advertisement
Advertisement

मीसा भारती ने पीएम मोदी को बूढ़ा कहा, बोलीं – दो बार जनता ने मौका दिया, अबकी जवाब देगी

पटना: मीसा भारती ने चालू लोकसभा चुनाव के मौसम में बुधवार को पीएम मोदी को निशाने पर लिया। बिहटा में सभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने पीएम मोदी को बूढ़ा कहा। बोलीं कि पीएम मोदी बूढ़े हुए हो गए हैं। 75 साल की उम्र हो गई है। दो बार जनता ने मौका दिया और प्रधानमंत्री बनाया। बीते 10 साल में पीएम मोदी ने नौजवानों के लिए क्या किया है, सिर्फ नौजवानों को अग्निवीर योजना दी जिसमें 4 साल बाद नौजवान फिर से रोजगारविहीन होकर घर आ जाएगा। पीएम मोदी को जनता इस बार जवाब देने का काम करेगी।

मीसा भारती ने की बिहटा में महागठबंधन की बैठक और सभा

बिहार में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट इस बार के लोकसभा चुनाव में काफी हॉट सीट माना जा रहा है। इस बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ेंगी। इसको लेकर महागठबंधन के तमाम घटक दल जीत हासिल करने की रणनीति बनाने में लगातार जुटे हुए हैं। इसी क्रम में महागठबंधन की ओर से पूरे क्षेत्र में चुनाव अभियान और बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज बिहटा में महागठबंधन की बैठक हुई। इस अवसर सभा को भी राजद की प्रत्याशी मीसा भारती ने संबोधित किया।

मीसा भारती बोलीं- काठ की हांड़ी बार-बार नहीं चढ़ती, तीसरा मौका मांग रहे पीएम मोदी

बिहटा में महागठबंधन की सभी संबोधित करते हुए मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूढ़े हो चुके है। पीएम मोदी खुद 75 वर्ष के हो चुके हैं और जनता से इस चुनाव में पीएम बनने के लिए तीसरा मौका मांग रहे हैं। लेकिन जनता उनको यह मौका नहीं देगी क्योंकि काठ की हांड़ी नहीं चढ़ती है। 18 साल की उम्र में जो युवा अग्निवीर योजना में नौकरी पाएगा, वो 22 की उम्र में घर लौट आएगा। इसी तरह पीएम को मदद करनी थी किसानों लेकिन वो मदद कर रहे थे देश के पूंजीपतियों की। किसानों का कर्ज माफी करना चाहिए था लेकिन पीएम मोदी अडानी-अंबानी का कर्जा माफ कर रहे थे।

मीसा भारती बोलीं – पीएम मोदी के 400 पार के नारे की जनता ने हवा निकाल दी

मीसा भारती ने पीएम मोदी और उनके सहयोगी राजनीतिक दलों के नेताओं पर भी हमला बोला। कहा कि इस बिहार राज्य में केवल राजद ने ही युवाओं के लाखों की संख्या में एकमुश्त नौकरी देने का काम किया है। गांधी मैदान में एकसाथ 15 लाख युवाओं को नौकरी दिया, ऐसा किसी के राज में नहीं हुआ। राजद की कथनी -करनी में कोई अंतर नहीं है। ये लोकसभा का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है, ये संविधान को बचाने का और देश को बचाने का चुनाव है। भाजपा के नेता लोगों का और पीएम मोदी का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। उसे सुनिए तो 400 पारा का नारा देते हुए सुनाई पड़ते हैं। लेकिन पीएम मोदी अब अपनी चुनावी सभाओं में 400 पार की बात नहीं करते क्योंकि जनता ने उनकी हवा निकाल दी है।

Commercial Advertisment

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...