जयराम महतो पुलिस को चकमा देकर फरार हुए

रांची: रांची के विधान सभा घेराव मामले में गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

मालूम हो कि जयराम महतो गिरीडीह लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो डीसी के पास बुधवार को नामांकन करने पहुंचे थे,जिसे रांची पुलिस ने बोकारो पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद जयराम समर्थक उग्र हो गए तथा जनसभा करने के लिए मोहलत मांगी। पुलिस प्रशासन ने वेवश होकर उन्हे पुलिस अभिरक्षा में जनसभा को संबोधित करने के लिए सभा स्थल जाने की अनुमति दे दी।

इसके बाद जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ पुलिस से उलझ गए,तथा पुलिस देखते रह गई, व जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल से फरार हो गए।मालूम हो कि जयराम महतो नगरी थाना कांड संख्या 48/2022 के नामजद अभियुक्त थे,इसलिए रांची पुलिस उन्हे गिरफ्तार करने बोकारो पहुंची थी।

Bihar Dial 112: अब AI बताएगा कहां हो सकता है अपराध!...

Bihar Dial 112: बिहार पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) 'डायल-112' सेवा की चौथी वर्षगांठ के मौके पर, पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने...

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...

बांस के सहारे जल रही बिजली, ढाका के विजयी पंचायत में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश...