जयराम महतो के साथ इन तीन लोकसभा सीटों पर काम बिगाड़ेगें ये त्रिमूर्ति……..

रांचीः 2024 का लोकसभा चुनाव झारखंड की राजनीति के लिए कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण होता जा रहा है। जहां कई बड़े नेताओं के इस बार साख दांव पर है। वहीं कई निर्दलीय भी पूरे चुनाव अभियान को पूरी तरह बदलने की ताकत रखते हैं जिनमें जयराम महतो गिरिडीह, सरयू राय (या तो खुद उतरेगें या अपनी पार्टी से प्रत्याशी देगें) धनबाद, राजमहल से लोबिन हेम्ब्रम का नाम शामिल है।

चंद्रप्रकाश और मथुरा को कड़ी टक्कर देगें जयराम

जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट पर कितना बड़ा फैक्टर है यह आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन उनके दो विरोधी प्रत्याशियों ने चुनाव में उन्हें गंभीरता से लेना शुरु कर दिया है। गिरिडीह के यूथ के बीच जयराम महतो लोकप्रियता से सुदेश महतो काफी प्रभावित है। अबतक सुदेश महतो को गिरीडीह के युवा का नेता माना जाता था लेकिन अब सुदेश महतो यह जनाधार युवाओं के बीच लगातार घटता जा रहा है।

जिसका सीधा लाभ जयराम महतो को मिलता जा रहा है। और यूथ के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। गिरिडीह से इंडी प्रत्याशी मथुरा महतो भी जयराम महतो के प्रभाव को कमतर नहीं आंक रहे हैं और लगातार चुनाव अभियान में लगे हुए हैं। सुदेश महतो और मथुरा महतो ने अब तक जयराम महतो को लेकर कोई भी सार्वजनिक बयान उनकी लोकप्रियता को लेकर नहीं दिया है लेकिन जयराम महतो की गिरिडीह की ताकत को कमतर आंका नहीं जा सकता। गिरिडीह में जयराम का क्या प्रभाव होगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

ढुल्लू महतो का खेल बिगाड़ेगे सरयू

धनबाद में ढुल्लू महतो के खिलाफ सरयू राय लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस बात की संभावना अभी भी बनी हुई है कि वे धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन इंडी गठबंधन की ओर से अनुप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को टिकट दिये जाने के बाद सरयू राय के धनबाद से लोकसभा लड़ने की संभावना कम दिख रही है। लेकिन सरयू राय अपनी पार्टी की ओर से धनबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी को उतार सकते हैं। आने वाले 22 तारीख को इस बारे में उनके द्वारा इस संबंध में आखिरी निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-रिश्ता हुआ शर्मशार, बहु ने सास की पटककर हत्या कर दी, आगे फिर…….. 

लोबिन हेम्ब्रम ने जेएमएम से बगावत कर राजमहल से विजय हांसदा के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ताला मरांडी को सीधी टक्कर देने की बाद कह चुके हैं और निर्दलीय रुप से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद वे चुनाव अभियान में लग चुके हैं लेकिन राजमहल की जनता लोबिन के साथ कितनी है यह 4 जून को पता चल जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए तीनो त्रिमूर्ति अपनी कमर कस चुके हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि ये तीनो त्रिमूर्ति इस चुनाव में क्या असर डालते हैं।

Cesto mart add 21 22Scope News

Saffrn

Trending News

Jain Temple Theft: इटखोरी जैन मंदिर से 100 साल पुरानी अष्टधातु...

 चतरा के इटखोरी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 100 वर्ष पुरानी अष्टधातु की प्रतिमा चोरी हो गयी। पुलिस जांच में जुटी।Jain Temple Theft...

Bokaro Fraud Case: सरकारी राशि निकासी घोटाले में बड़े खुलासे, कौशल...

 बोकारो एसपी ऑफिस से सरकारी राशि की अवैध निकासी मामले में मुख्य आरोपी कौशल पांडेय से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच...

Ranchi Voter List Update: 23 मई को सभी बूथों पर जारी...

रांची जिला प्रशासन 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर यूएन-मैप्ड इलेक्टर लिस्ट जारी करेगा। मतदाता सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नाम...

Jharkhand Sand Mining Alert: NGT Ban से पहले सरकार की तैयारी...

झारखंड में 10 जून से लागू होने वाली एनजीटी रोक से पहले सरकार ने बालू संकट रोकने के लिए स्टॉक बढ़ाने और घाट संचालन...

CBSE Result Update: 12वीं Answer Sheet की Scan Copy के लिए...

सीबीएसई 12वीं उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी के आवेदन पोर्टल पर दूसरे दिन भी तकनीकी दिक्कतें रहीं। छात्रों को पेमेंट फेल और सर्विस नॉट अवेलेबल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img