NDA उम्मीदवार रूडी आज करेंगे नामांकन, शामिल होंगे चंद्रिका राय

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के कई बड़े नेता आज यानी दो मई को नामांकन करने वाले हैं।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान आज हाजीपुर से नॉमिनेशन करेंगे।

वहीं छपरा लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार व सांसद राजीव प्रताप रूडी भी आज नामांकन करने वाले हैं।

सबसे बड़ी बता यह है कि रूडी के नामांकन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।

वहीं राजद के पूर्व सांसद चंद्रिका राय मौजूद रहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के छपरा से उम्मीदवार राजीव प्रताप आज सुबह 10.30 बजे नामांकन करेंगे।

रूडी का सीधा मुकाबला लालू प्रसाद यादव की बेटी व महागठबंधन के उम्मीदवार रोहिणी आचार्य से है।

इस नामांकन समारोह मे चंद्रिका राय भी उपस्थित रहेंगे चंद्रिका राय लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार हैं।

इस नामांकन समारोह में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : राजनीति में लालू के रोहिणी की हुई एंट्री, रूडी को देंगी टक्कर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...