NDA का एक विकेट गिरा, मढ़ौरा से LJP (R) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

छपरा/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ा झटका लगा है। पहले चरण के चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का तारीख खत्म होने के बाद आज नाम वापसी और स्क्रूटनी का कार्यक्रम चल रहा है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। एनीडए को बड़ा झटका लगा है। लोजपा रामविलास के बखरी के उम्मीदवार संजय पासवान का नामांकन रद्द हो गया है। एनडीए को दूसरा बड़ा झटका लगा है।

 

DIARCH Group 22Scope News

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की। रद्द किए गए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं। इन नामों के बाहर हो जाने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

NDA खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है

खासतौर, पर एनडीए खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि सीमा सिंह को मढ़ौरा में एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि अब इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जन सुराज सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच सीमित हो जाएगा। मढ़ौरा के राजद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक है और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके है।

यह भी देखें :

JDU के बागी को भी झटका

सीमा सिंह के अलावा अल्ताफ आलम राजू का नामांकन रद्द किया गया है। यह पिछली बार मढ़ौरा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बार टिकट नहीं मिलने पर वह बागी होकर नामांकन किए थे। निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन पत्र नियमानुसार जांच प्रक्रिया के तहत रद्द किए गए हैं और किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात नहीं बरता गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने से लोजपा के समर्थकों में निराशा है

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने से लोजपा के समर्थकों में निराशा है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे अपनी संभावनाओं के लिए अनुकूल स्थिति बताया है। अब मढ़ौरा विधानसभा का चुनावी समीकरण एक बार फिर से नए सिरे से बनता दिख रहा है। इस संबंध में मढ़ौरा के एसडीओ ने बताया कि सीमा सिंह सहित चार लोगों का नामांकन रद्द किया गया है।

LJP R Seema Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking News : बीजेपी को बडा झटका, बृज किशोर बिंद राजद की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...