Jharkhand Congress: यूथ विंग के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, समर्थकों ने भी छोड़ी पार्टी

धनबाद। Jharkhand Congress में अंदरखाने काफी हलचल है। Jharkhand में Congress को यूथ विंग  में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस यूथ विंग के Jharkhand प्रदेश सचिव मुकेश राणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ उनके समर्थकों ने भी त्यागपत्र देते हुए पार्टी छोड़ दी है। इससे Jharkhand Congress में हलचल तेज हो गई है।

Jharkhand Congress के यूथ विंग के अध्यक्ष पर मुकेश राणा ने आरोप लगाया कि उनकी कार्यशैली कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बातचीत करने के तरीके व कार्यशैली से झारखंड यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता नाराज, निराश और मायूस हैं। यह पार्टी की बेहतरी के लिए सही नहीं है। संगठन के अंदर इस घुटन वाले हालात से अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वह निजी तौर पर खासे मर्माहत हैं। काफी दुखी होकर वह अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास व झारखंड यूथ कांग्रेस प्रभारी इशिता सेढ़ा को दे दी है। मीडिया के समक्ष मुकेश राणा के साथ निखिल शर्मा, शक्ति मिसरा, निखिल महतो, विजय कुमार, रिशु कुमार, काली प्रधान मौजूद थे।

बताया जाता रहा है कि Jharkhand Congress के प्रदेश अध्यक्ष के बातचीत करने के तरीके व कार्यशैली से झारखंड यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओँ में नाराजगी है। ताजा घटनाक्रम को Jharkhand Congress में जारी अंतर्कलह का नतीजा माना जा रहा है। Jharkhand Congress के यूथ विंग के प्रदेश सचिव मुकेश राणा ने झरिया में मीडियाकमिर्यों के सामने घोषणा की कि वह संगठन में सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी के  साथ उनके समर्थकों ने भी त्यागपत्र दे दिया।

Jharkhand Congress में इस घटनाक्रम से अंदरखाने हड़कंप की स्थिति है। मुकेश राणा ने Jharkhand Congress के पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय बड़े पदाधिकारियों के ऐसे ही रुख के चलते निचले स्तर के कार्यकर्ताओं में निराशा और मायूसी है। मुकेश राणा ने कहा कि उन्होंने 12 वर्षों तक यूथ कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में काम किया। इतने सालों तक तक पार्टी में बिना पद पर रहते हुए सेवा का मौका मिला लेकिन बीते तीन साल से झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का रवैया उनके प्रति ठीक नहीं रहा है।

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...