मुख्य सचिव का निर्देश, सभी बालू घाटों पर बढ़ायी जाए चौकसी

पटना : लोकसभा चुनाव का पर्व चल रहा है। इस बीच बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बिहार के मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किया है। राज्य के सभी बालू घाटों पर अवैध खनन को रोकने पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।सभी बालू घाटों पर चौकसी बढ़ाने का मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने निर्देश दिया है। राज्य के सभी बालू घाटों पर रोज खनन अधिकारी निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि सभी जिलों के खनिज विकास पदाधिकारी और खान निरीक्षक को प्रत्येक दिन बालू घाटों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है। सभी बालू घाटों पर बोर्ड लगाकर तमाम जानकारी लिखना अनिवार्य है। बोर्ड पर खनन पट्टे की सीमांकन से जुड़ी सभी जानकारियां रहेगी।

यह भी पढ़े : Breaking : ब्रजेश मेहरोत्रा ने संभाला मुख्य सचिव का चार्ज 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के उपलक्ष्य में 1100...

पटना : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अद्भुत आस्था' के उपलक्ष्य में बिहार सरकार द्वारा लगभग 1100 श्रद्धालुओं...

आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई व उसके दंपती...

बेतिया : बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया वार्ड संख्या-31 में पैसों के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।...

Deoghar Bridge Wall Collapse: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के पुल में...

Deoghar Bridge Wall Collapse: सरथ विधानसभा क्षेत्र के पाथलजोर और धनपालसी गांवों के बीच एक नाले पर 'मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना' के तहत बने ऊंचे...