उम्मीदवार प्रदीप सिंह के लिए लोगों से जनसंपर्क करते मंत्री दिलीप जायसवाल

अररिया : लोकसभा चुनाव के बीच तीसरे चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार-प्रसार थम जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव से दो दिन पहले यानी की आज पांच अप्रैल को शाम पांज बजे प्रचार खत्म हो जाएगा। बिहार में तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में चुनाव होना है।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

इसी बीच बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने अररिया के नरपतगंज विधानसभा के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी व वर्तमान में बीजेपी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जात की नहीं जमात की राजनीति करते हैं। इसलिए जातिगत आधार से ऊपर उठकर सभी जाति समुदाय के लोग मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा और एनडीए को वोट करेंगे।

उन्होंने तेजस्वी प्रसाद पर प्रहार करते हुए कहा कि राजा के घर जन्मे हैं। उन्होंने अपने मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल नहीं किया है। वह अपने मां राबड़ी देवी-पिता लालू प्रसाद यादव के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यादव से प्यार करते हैं तो दिन रात मेहनत करने वाले पप्पू यादव को पूर्णिया में क्यों नहीं मदद किया। अपनी कुर्सी बचाने के लिए वह किसी यादव को आगे नहीं बढ़ा सकते। उन्होंने कहा कि इस बार हिंदुस्तान की जनता जात पात से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

यह भी पढ़े : वोटिंग के बीच अररिया में गरज रहे हैं PM, कहा- सभी युवा मतदाता जरूर डाले वोट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...