15 दिनों के लिए पेरोल पर बाहर निकले अनंत सिंह

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मोकामा से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह आज 15 दिनों के लिए जेल से बाहर निकल गए हैं। अनंत सिंह को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बता दें कि कोर्ट ने उन्हें पेरोल पर रिहा होने का कल यानी शनिवार को आदेश दे दिया था। पूर्व विधायक गंभीर रूप से बीमार हैं। अनंत का क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है।

आपको बता दें कि अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह लगभग पांच वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके-47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

मोकामा में अनंत सिंह को कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह 15 दिन के पैरोल पर आज जेल से रिहा हुए हैं। विधायक अनंत कुमार सिंह की बाढ़ में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं सूचना मिली है कि अनंत सिंह मोकामा बाबा परशुराम के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। बता दें कि काफी लंबे अरसे के बाद वह जेल से बाहर हुए हैं। वहीं कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की बरसात की।

Breaking : आज जेल से रिहा हो सकते हैं बाहुबली नेता अनंत सिंह

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...