Advertisement
Advertisement

बाहुबली अनंत सिंह भी आये ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन के साथ, पीएम मोदी के सपोर्ट में..

पटनाः बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी उलटफेर शुरू हो गया है। अब जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी पीएम मोदी का सपोर्ट किया है। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह भी ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन से जुड़ गये हैं। अनंत सिंह ने भी अपने X बायो में ‘मैं हूं मोदी जी परिवार’ जोड़ा है। अपने X बायो में अनंत सिंह ने ‘मोदी का परिवार’ जोड़कर बीजेपी के इस कैंपेन को सपोर्ट किया है।

पीएम को सपोर्ट से अनंत सिंह को लेकर सियासी चर्चायें जारी

बिहार में फ्लोर टेस्ट वाले दिन पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने सत्ता पक्ष का साथ देकर सबको चौंका दिया था। आरजेडी से पाला बदलकर फ्लोर टेस्ट में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया था। अब नीलम देवी के पाला बदलने के बाद अनंत सिंह का पीएम मोदी के प्रति भाव और बीजेपी के कैंपेन को सपोर्ट करने से बिहार की सियासी हवाओं में अनंत सिंह को लेकर चर्चायें शुरू हो गई है।

अनंत सिंह 2 22Scope News

पीएम मोदी पर लालू के निजी हमले के खिलाफ कैंपेन

दरअसल रविवार को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी। इस महारैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी पर निजी हमले किये थे। पीएम के परिवार को लेकर लालू यादव ने हमला किया था।  जवाब में पीएम मोदी ने भी तेलंगाना से लालू के वार का पलटवार करते हुए पूरे भारत को अपना परिवार बताया था।

पीएम के इस पलटवार के साथ बीजेपी ने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ नाम से कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन में बीजेपी के तमाम बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तक ने सोशल मीडिया X पर अपने बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा।

इस कड़ी का हिस्सा बनते हुए अनंत सिंह भी बीजेपी के इस सोशल मीडिया से जुड़े और खुद को अनंत सिंह ने भी मोदी का परिवार बताया है। अनंत सिंह के इस स्टैंड को लेकर बिहार की सियासत में चर्चायें शुरू हो गई है।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...