‘जेपी ने कांग्रेस के खिलाफ किया था आंदोलन, उसी की गोद में बैठी है राजद’

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर से एनडीए के उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पटना एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने लालू परिवार पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ‘लैंड फॉर जॉब’ इन लोगों को लाया हुआ मामला था। अब वहीं जमीन यह लोग इन्हेरिटेंस टैक्स के तौर पर जमीन को हथियाना चाहते हैं। यही कारण है कि यह कानून यह लाना चाह रहे हैं।

चिराग पासवान ने लालू प्रसाद यादव के उस ट्वीट पर कर प्रहार किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 2024 में मोदी सरकार आएगी तो बेरोजगार मर जाएगा और संविधान छिन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोग उसी जगह जाकर उसी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। जिसके खिलाफ जेपी ने आंदोलन किया था। अनंत सिंह को पेरोल मिलने पर चिराग ने कहा कि इनको जानकारी नहीं है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ न्यायपालिका पर सवाल उठाने का सीधा मतलब है कि अगर वह पेरोल पर सवाल उठा रहे हैं तो न्यायपालिका पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े : चिराग ने ‘MY’ को लेकर दिया नया मंत्र, कहा- हमारे लिए महिला एवं युवा सबसे आगे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img