IPL-2024 : शानदार जीत के साथ टॉप पर पहुंची KKR

लखनऊ/धर्मशाला : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। अंक तालिका में उपर नीचे होने का सिलसिला जारी हो गया है। कल यानी रविवार को दो मुकाबले खेल गए। पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 54वां मैच खेला गया। कल के मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। टीमों का अपने ही घर में हारने का सिलसिला जारी है। कल कोलकाता टीम की ओर से हर बार की तरह शानदार शुरुआत देखने को मिली। तेज शुरुआत के चलते टीम ने 200 के पार स्कोर खड़ा कर दिया। लेकिन अपने ही घर में लखनऊ यह मैच बुरी तरह से हार गई। कोलकाता टीम की जीत का सिलसिला जारी है। जीत के साथ कोलकाता ग्रुप स्टेज में 16 अंकों के साथ नंबर-1 पर काबिज हो गई है। जबकि लखनऊ पांच हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों ओपनर फिलिप साल्ट (32) और सुनील नरेन (81 रन, 39 गेंद, छह चौके, सात छक्के) ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़ दिए। अंगकृष रघुवंशी (32), कप्तान श्रेयस अय्यर (23) और रमनदीप सिंह (25) के बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद ही खराब रही और 20 रन पर एक विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर कप्तान केएल राहुल (25) और मार्कस स्टोइनिस (36) के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और टीम 16.1 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सुनील नरेन को शानदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

आईपीएल-17 सीजन का 53वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्से की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद यह टीम मैच 28 रन से हार गई। जीत के साथ अंक तालिका में चेन्नई की टीम 12 अंकों के साथ नंबर-3 पर है जबकि पंजाब आठवें स्थान पर काबिज है।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : टीमों को अपने ही घरों में हारने का सिलसिला जारी, जीत के साथ दूसरे स्थान पर KKR

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...